लम्बे समय तक कैसे जिए साइंस भी हैरान .....
लम्बे समय तक जीने के लिए इंसान को खुश रहना बहुत जरूरी है. सेहतमंद इंसान ही लम्बे समय तक जी सकता हैं।इसके अलावा व्यायाम भी इंसान को लम्बे समय तक जीने में इम्पोर्टेन्ट भूमिका निभाता है। आज कल के समय में सबसे बड़ी चुनौती खुद को लंबे समय तक बनाए रखने और स्वस्थ रहने की है। ऐसे में लोगों की इस चाहत को कैसे पूरा किया जा सकता है। इसी को लेकर हाल ही में एक रिसर्च की गई है। इस रिसर्च में उन क्षेत्रों के लोगों की जीवन शैली और खान पान पर नजर रखी गई जहां लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इनमें जापान, इटली, ओकिनावा, लिंडा, लोमा और सार्डिना शामिल हैं। आपको बता दें कि इन क्षेत्रों को ब्लू जोन के नाम से जाना जाता है। इन स्थानों पर रहने वाले लोग अक्सर अधिक सक्रिय रहते हैं और इनके आहार में भी कुछ समानताएं पाई गई हैं। आज हम आपको ब्लू जोन में रहने वाले लोगों के कुछ खास आहार के बारे में बताएंगे। जिनका सेवन करने के बाद आप भी एक लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। नित्यक्रिया से निवृत्त होकर रोजाना 30 से 45 मिनट तक कोई भी व्यायाम करें। रोजाना व्यायाम करने से न केवल शरीर, बल्कि मनोमस्तिष्क भ...