1. व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं.
2.फैट इंटेक कम करें ..
3.संतुलित आहार लें फल, सब्जियां, फलियां, नट्स और साबुत अनाज सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
4.धूम्रपान और शराब छोड़ें ..
5.सही भोजन का सेवन करें
पर्याप्त पानी पिए.
6.कुछ लक्ष्य निर्धारित .
...
स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। आधुनिक युग में ख़राब जीवनशैली के कारण हम अस्वस्थ रहने लगे हैं। इन सबके कारण हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं अतः हमें स्वस्थ रहने के लिए अपना ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।
यदि अपने दिन प्रतिदिन के जीवन में हम कुछ बातों का ख्याल रखें तो ऐसे में हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस लेख में आज हम कुछ ऐसे नियम बताएँगे जो स्वस्थ रहने के लिए ज़रूरी हैं। तो आइए इन्ही नियमों के साथ अपने लेख की शुरुआत करते हैं।
प्रतिदिन अनुशासन से भरपूर दिनचर्या का पालन करने से न सिर्फ़ हम स्वस्थ रहते हैं बल्कि हम प्रसन्न्ता का भी अनुभव करते हैं।
रात में जल्दी सोने से हमें सुबह जल्दी उठने में मदद मिलती है। यहाँ तक कि जल्दी सोने के बाद अगर हम सुबह जल्दी उठ भी जाते हैं तब भी हमारी नींद पूरी हो जाती है।
सुबह ख़ाली पेट चाय नहीं पीना चाहिए बल्कि चाय पीने से पूर्व ख़ाली पेट गुनगुने पानी का सेवन करना फ़ायदेमंद होता है।
इसी के साथ हमें पूरे दिन पर्याप्त जल का सेवन करना चाहिए। सीडीसी/CDC की एक रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में एक व्यस्क व्यक्ति को लगभग 5-6 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।
खाना खाने के समय अधिक पानी नहीं पीना चाहिए। बीच में एक बार ही पानी पीना चाहिए। यदि हो सके तो खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पिएँ।
4.) प्रतिदिन योगा करना हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। यह हमें गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता है।
5.) फ्रिज में रखे ठंडे पानी को पीने से बचना चाहिए। यह न केवल गले के लिए हानिकारक होता है बल्कि हमारे शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है।
Comments
Post a Comment