लम्बे समय तक कैसे जिए साइंस भी हैरान .....
लम्बे समय तक जीने के लिए इंसान को खुश रहना बहुत जरूरी है. सेहतमंद इंसान ही लम्बे समय तक जी सकता हैं।इसके अलावा व्यायाम भी इंसान को लम्बे समय तक जीने में इम्पोर्टेन्ट भूमिका निभाता है।
आज कल के समय में सबसे बड़ी चुनौती खुद को लंबे समय तक बनाए रखने और स्वस्थ रहने की है। ऐसे में लोगों की इस चाहत को कैसे पूरा किया जा सकता है। इसी को लेकर हाल ही में एक रिसर्च की गई है। इस रिसर्च में उन क्षेत्रों के लोगों की जीवन शैली और खान पान पर नजर रखी गई जहां लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इनमें जापान, इटली, ओकिनावा, लिंडा, लोमा और सार्डिना शामिल हैं।
आपको बता दें कि इन क्षेत्रों को ब्लू जोन के नाम से जाना जाता है। इन स्थानों पर रहने वाले लोग अक्सर अधिक सक्रिय रहते हैं और इनके आहार में भी कुछ समानताएं पाई गई हैं। आज हम आपको ब्लू जोन में रहने वाले लोगों के कुछ खास आहार के बारे में बताएंगे। जिनका सेवन करने के बाद आप भी एक लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
नित्यक्रिया से निवृत्त होकर रोजाना 30 से 45 मिनट तक कोई भी व्यायाम करें। रोजाना व्यायाम करने से न केवल शरीर, बल्कि मनोमस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है, बुद्धि बढ़ती है, अनेक बीमारियों से बचाव होता है और वजन कंट्रोल में रहता है। व्यायाम करने से नींद अच्छी आती है, ऑक्सीजन भरपूर मिलने पर शरीर की सारी क्रियाएं सुचारू रूप से होती हैं, ऊर्जा का संचार होता है और जीवनी शक्ति बढ़ती है। अत: रोजाना नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें।
शराब इम्युनिटी का नाश करके तन-मन के लिए विष का काम करती है। शराब शरीर की उष्णता बढ़ाकर टैम्प्रेचर बढ़ाती है, एक्जिमा व अन्य स्किन डिजीज का कारण बनती है तथा लिवर, किडनी, हार्ट व वेसल्स को नुक्सान पहुंचाती है। इसी प्रकार धूम्रपान, गुटखा, तंबाकू, स्मैक आदि सभी नशीले पदार्थों का प्रयोग भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
Comments
Post a Comment